BHARATTV.NEWS, AMAS: रविवार आज १ अक्टूबर को आमस भाजपा की ओर से मंडल में बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रौशन गुप्ता एवं संचालन महामंत्री चन्दन राज और रंजय सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में मंडल कमिटी एवं शक्तिकेंद्र कमिटी का सत्यापन मंडल प्रभारी रामजतन यादव के द्वारा किया गया। साथ ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा लिया गया निर्णय स्वच्छता अभियान चलाया गया। आमस पशु चिकित्सालय समेत आमस प्रखंड के लगभग 45 बूथों के सामाजिक एवं धार्मिक स्थल पर साफ सफाई किया गया। मौके परविधानसभा संयोजक अजित मिश्रा पूर्व मंडल अध्यक्ष तापेश्वर सिंह, बलिराम सिंह, उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह, प्रभात पंकज,जगत सिंह,अशोक चौधरी, विद्यासागर, संदीप मिश्रा, कपिलदेव शर्मा, धनंजय, रिशु सिंह, संजय यादव, पंकज यादव, अनिल साव, कृष्णा मालाकार,श्रवन प्रजापति, सुधीर कुमार, बबलू गुप्ता,सुमित, विकास, रंजन समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित एवं सम्मिलित थे।
पशु चिकित्सालय समेत 45 बूथों के सामाजिक एवं धार्मिक स्थल पर चला सफाई अभियान














