JAMTARA: जामताड़ा जिला झा मु मो जिला समिति द्वारा मिहिजाम झा मु मो कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर नये रूप में जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष श्याम लाल हेम्ब्रम और जिला महासचिव परेश प्रसाद यादव को समिति सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिला समिति में शामिल अन्य सदस्यों को भी इस कार्यक्रम में माला पहनाकर स्वागत किया गया।
श्याम लाल हेम्ब्रम जहां आठवीं बार जिला अध्यक्ष बने वहीं परेश यादव नये रूप में जिला महासचिव बनाये गये।
केन्द्रीय समिति सदस्य कैलाश साव जो विगत पच्चीस वर्षों से मिहिजाम नगर अध्यक्ष के रूप में पद सम्भाल रहे थे वे केन्द्रीय समिति सदस्य बनने पर यह पद छोड़ दिया और उनके जगह पर नये नगर अध्यक्ष के रूप में रामजी यादव बनाये गये तथा नगर सचिव के रूप में कामेश्वर तिवारी को बनाए गए हैं। इस कार्यक्रम में क्ई नये रूप में केन्द्रीय समिति सदस्य बनाये गये हैं।सभी सदस्यों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप में रविन्द्र नाथ दूबे, अशोक मण्डल, साकेत सिंह, जमीरूद्दीन अंसारी,किंकर राय, अमरजीत यादव,मकुनी हेमरम, विजय भण्डारी,मदन मराण्डी, छोटूराम मिश्रा, विष्णु मुर्मू, प्रदीप मण्डल, किशोरी हेमरम, कविता हेमरम,भोला राय,वकिल सौरेन, अब्दुल मन्नान,सफीक अंसारी,पान हांसदा, सहित कई झा मु मो के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।














