Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया

WWW.BHARATTV.NEWS: झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस के अवसर पर झा०स०पु०-1 राँची में स्थापना दिवस समारोह परेड का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया। इस समारोह में झारखंड पुलिस के 80 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी सम्मानित किए गये, जिसमें तीन (03) पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, वीरता के लिए सैंतालीस (47) पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को झारखंड मुख्यमंत्री पदक एवं सराहनीय सेवा के लिए तीस (30) पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को झारखंड पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। जैप-1 ग्राउंड में आयोजित अलंकरण परेड समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया। वीरता के लिए पदक से नवाजे गए पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का अलंकरण करते हुए वीर शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया