Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जैन समुदाय ने उत्तम त्याग धर्म के साथ पर्युषण पर्व का किया समापन

ओम प्रकाश शर्मा , मिहिजाम /जामताड़ा :दिगंबर जैन मंदिर में दस दिवसीय पर्युषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन समुदाय के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना की और त्याग की महत्ता पर प्रवचन सुने। आचार्य विद्यासागर जी महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी मनीष भैयाजी के सानिध्य में यह पर्व मनाया जा रहा है।

मनीष भैयाजी ने प्रवचन में कहा, “पैसा जीवन का साधन है, लेकिन त्याग जीवन को सार्थक बनाता है। हमें मेहनत से कमाए गए धन को त्यागने की कला सीखनी चाहिए। भोग को त्याग में बदलने से जीवन में सच्चा पुण्य अर्जित होता है।” उन्होंने जैन धर्म के सिद्धांतों का पालन करते हुए त्याग और समर्पण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शाम को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें जैन धर्म के सिद्धांतों और त्याग की भावना को खूबसूरती से दर्शाया गया। मंदिर में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति और समर्पण के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में अशोक कुमार जैन समेत मंदिर कमेटी के कई सदस्य और जैन समुदाय के पुरुष-महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे त्याग और समर्पण की भावना का माहौल और भी गहन हो गया।