Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के पीए अजहर के साथ रिंकी मंडल की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई

सोसल मीडिया और झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ न्यायालय जायेंगे इंटक नेता!

OM SHARMA, BHARATTV,NEWS, मिहिजाम। सोसल मीडिया पर प्रसारित लव जिहाद जैसी खबरों का मिहिजाम निवासी और जाने माने इंटक नेता मिंटू मंडल ने शुक्रवार को खंडन कर कड़ा ऐतराज जताया है। मिहिजाम स्थित अपने आवास पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा कि जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के पीए अजहर के साथ मेरी बेटी रिंकी मंडल की शादी हिन्दू रीति रिवाज से हुई है। इसमें धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नही है।

दोनो एक दूसरे को पसंद करते थे जिसके बाद 2021 में देवघर मैरेज रजिस्ट्रार के यहां शादी का पंजीयन किया गया था। जिसके बाद इस वर्ष दिसंबर में देवघर में ही हिन्दू रीति रिवाज से शादी सम्पन्न की गई जिसमें क्षेत्र के विधायक के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे। इसमें जो भी खबर चलाई जा रही है सभी पूरी तरह से निराधार मनगढ़ंत और गलत है। इसमें जाती धर्म की कोई बात नही है। विधायक इरफान कभी भी जाति धर्म को लेकर राजनीति नही किये। लड़का और लड़की दोनों अपने अपने धर्म को मानने के लिए स्वतंत्र है। सोसल मीडिया और झूठी अफवाह फैलाने वालों के के खिलाफ मैं न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगा।