Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जामताड़ा जिला संयोजक आकाश साव व देवघर – जामताड़ा के प्रमुख बने संजीव दुबे

BHARATTV.NEWS: जामताड़ा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का तीन दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग रामगढ़ जिले में संपन्न हुआ। जिसमें प्रदेश के सभी जिला के जिला संयोजक, विभाग प्रमुख एवं विभाग संयोजक आदि दायित्वों की घोषणा की गई। इसी बीच अभ्यास वर्ग में जामताड़ा जिला की भी घोषणा की गई। जिसमें जामताड़ा जिला का जिला संयोजक आकाश साव एवं देवघर जामताड़ा के विभाग प्रमुख संजीव दुबे तथा विभाग संयोजक शुभम राय को बनाया गया। इस मौके पर जिला एवं विभाग के नवनियुक्त दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।