Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जामताड़ा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अभियान

BHARATTV.NEWS : कुण्डहित प्रखण्ड के कांग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्याधर दलाल ने की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधानसभा सदस्यता प्रभारी डाक्टर अमित कुमार झा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डॉ अमित कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 15 लाख नये सदस्य झारखण्ड राज्य में बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने ने बताया कि सदस्यता अभियान में नये लोगों को सदस्य बनाना है। जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी हो इसका प्रयास होगा। नाला विधानसभा क्षेत्र में भी नये सदस्य के रूप में पुरूष और महिलाएं भी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत पुरानी पार्टी है। वर्तमान में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा को एक मजबूत संगठन देना है। यही पार्टी का उद्देश्य है।आज की बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेत्री पूर्णिमा धर, रंजीत कुमार लायेक,अभय कुमार सिंह, शेख़ रमजान, राजेन्द्र कुमार घोष, सरफुद्दीन अंसारी,स्वाधीन हेमरम,कान्हाय बागती सहित दर्जनों कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।जामताड़ा फतेहपुर से धनेश्वर सिंह की रिपोर्ट।