BHARATTV.NEWS:मिहिजाम। मिहिजाम नगर पंचायत के कई वार्ड सैकड़ों गरीब और असहाय वृद्ध लोगों के बीच आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता के सोजन्य से बेसिक स्कूल परिसर में लग्भग 52 जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजसू के वरिष्ठ नेता तरुण गुप्ता ने कहा कि हर साल कड़ाके की ठंड के समय असहाय गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण करते हुए संतुष्टि महसूस होती है। यह कार्यक्रम गरीबों के बीच निरंतर चलती रहेगी। गरीब और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोगों की सेवा कैसे पहुंचे यह प्रयास निरंतर चलते रहता है। सरकार के अलावा हम समाज के प्रबुद्ध लोगों का भी दायित्व बनता है कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का कार्य करते रहे। इस साल लगातार पूरी विधानसभा में गरीब असहाय निर्धन लोगों के बीच कम्बल बितरण कार्यक्रम किया जा रहा है लोगों को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि आजसू पार्टी के एक एक कार्यकर्ता गरीब असहाय दलित वंचित समाज के बीच जाकर उनकी सेवा के माध्यम से पार्टी के विचारधारा का विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। आज भी झारखंड में रहने वाले मूलवासी और पिछड़ों का उत्थान नहीं होने के कारण यहां के गरीब गुरवे नौजवान रोजगार के लिए दूसरे प्रांतों में चक्कर काट रहे हैं ,आजादी के इतने वर्षों के बाद भी झारखंड विकास के मापदंड में खरा नहीं उतर पाया आज भी आदिवासी समाज अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, ऐसे वंचित समाज को मुख्यधारा में लाकर पार्टी का विस्तार करना पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगो को नए साल की शुभकामना और बधाई देता हूं मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश पंडित, पिंटू यादव, चंद्रशेखर साव, विनय कुमार, अरविंद ओझा, सुनील कुंडू आदि मौजूद थे।














