Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

औरंगाबाद जिले में जमाबंदी डिजिटाइजेशन में गोह, नबीनगर, रफीगंज एवं औरंगाबाद सदर पीछे है

ऑनलाइन एंट्री हेतु शिविर का आयोजन करके कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश

BHARATTV.NEWS,AURANGABAD: दिनांक 26 अगस्त 2022 को अपर समाहर्ता , औरंगाबाद आशीष कुमार सिन्हा द्वारा समाहरणालय सभा कक्ष में सभी अंचलाधिकारी एवंं राजस्व अधिकारी के साथ राजस्व की समीक्षा बैठक की गई।

बैठक में भू लगान, दाखिल खारिज, अभियान बसेरा , लंबित सी डब्ल्यू जे सी एवं एमजेसी के वाद, सेवांत लाभ अभियान बसेरा, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता इत्यादि विषयों की समीक्षा की गई ।

अपर समाहर्ता द्वारा बताया गया कि विभागीय मार्गदर्शन के आलोक में ऑफलाइन भू लगान वसूली नहीं की जायेगी , साथ ही साथ राजस्व कर्मचारियों से बचे हुए लगान रसीद वापस लेने के लिए सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया। ऑनलाइन भू लगान संग्रहण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाना होगा, जिसके लिए पूरे जिले में प्रचार प्रसार किया जायेगा ।

भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर एवं दाउदनगर द्वारा जमाबंदी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की निरंतर समीक्षा की जानी है , क्योंकि इस माह के अंत तक जमाबंदी डिजिटाइजेशन का कार्य सभी अंचलों मे पूर्ण कर लिया जाना है। औरंगाबाद जिले में जमाबंदी डिजिटाइजेशन में गोह, नबीनगर, रफीगंज एवं औरंगाबाद सदर पीछे हैं, ऑनलाइन एंट्री हेतु शिविर का आयोजन करके कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त अपर समाहर्ता द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भीम राव अंबेडकर आवासीय विद्यालय निर्माण हेतु भूमि, पेट्रोल पंप , आंगनवाड़ी केंद्र निर्माण हेतु चिन्हित भूमि के NOC की भी समीक्षा की गई। साथ ही अभियान बसेरा के अंतर्गत भूमि उपलब्ध कराने हेतु बंदोबस्ती का प्रस्ताव भेजने हेतु सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया।

अंचल अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि अंचल औरंगाबाद सदर, गोह, ओबरा, नबीनगर, हसपुरा, मदनपुर एवं दाउदनगर मे अंचल/प्रखंड भवन नहीं है। देव और कुटुंबा अंचल को छोड़कर शेष नौ अंचल मे आधुनिक रिकॉर्ड रूम स्थापित किया जा चुका है, जिसमे अंचल का कार्य संचालन भी प्रारंभ हो गयी है। देव और कुटुंबा से आधुनिक रिकॉर्ड रूम के भवन निर्माण की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।

इस बैठक में भूमि सुधार उप समाहर्ता,सदर सच्चिदानंद सुमन, डीसीएलआर दाउदनगर संजय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला राजस्व शाखा प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता समाहर्ता अनिषा भारती, सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।