Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आसनसोल वेस्ट कोस्ट ने 270 गरीब और असहाय लोगों के बीच तैयार भोजन वितरित किया गया

गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराने हेतु आसनसोल मंडल का निरंतर प्रयास और अत्यावश्यक सामग्रियों की पर्याप्त आपूर्ति हेतु फ्रेट ट्रेनों की चौबीसों घंटे लोडिंग/अनलोडिंग

आसनसोल, जून 4, 2020 : कोविड-19 महामारी के आकस्मिक प्रसार को रोकने हेतु लागू राष्ट्रीय लाॅकडाउन के दौरान पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल जरूरतमंद लोगों, जो अब भूख के समक्ष बेबस हैं, को तैयार भोजन वितरित करने के लिए निरंतर प्रयास में निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहा है।
आज (04.06.2020) को आसनसोल वेस्ट कोस्ट की ओर से 270 गरीब और असहाय लोगों के बीच दिन में तैयार भोजन वितरित किया गया। तैयार भोजन उपलब्ध कराने के दौरान सामुदायिक दूरी बनाए रखने के नियमों का पालन करते हुए सैनिटाइजेशन तथा स्वच्छता संबंधी सावधानीपरक उपायों का भी समुचित ध्यान रखा गया।
संकट की इस घड़ी में अत्यावश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध करने के प्रयास में चौबीसों घंटे फ्रेट आवागमन और गुड्स डीपो पर लोडिंग/अनलोडिंग के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

विगत दिन, 03.06.2020 को आसनसोल मंडल ने मंडल भर में कुल 52 फ्रेट रेकों को विभिन्न गंतव्यों पर लोड/अनलोड करने के कार्य किया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है :
■  लोडिंग : 27 रेक
कोयला – 22 रेक
स्टील – 3 रेक
सीमेंट – 1 रेक
बालू – 1 रेक
■  अनलोडिंग : 25 रेक
कोयला – 14 रेक
क्लिंकर – 3 रेक
लौह अयस्क – 3 रेक
स्लैग – 1 रेक
पिग आयरन – 1 रेक
सीमेंट – 1 रेक
पत्थर – 1 रेक
गेहूँ – 1 रेक

सभी  लोडिंग/अनलोडिंग स्थलों पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन को गंभीरता के साथ ध्यान में रखा गया है। इन कार्यों लगे अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों एवं मजदूरों में पर्याप्त मात्रा में साबुन, हैंड सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया।