Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आमस में भाजपा ने महात्मा गांधी को किया याद

Bharattv.News, आमस:आज सोमवार 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी की जयंती पूरे देशभर में मनाई जा रही है। इसी के साथ आमस भाजपा प्रखंड कमिटी के ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती धूम – धाम से मनाई गई। जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष रौशन गुप्ता ने किया। मौके पर रौशन गुप्ता ने बताया की महात्मा गाँधी जी ने न सिर्फ देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी बल्कि समाज सुधार के लिए बहुतों कार्य किए। आज के दिन बापू के द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करने के लिए देशभर सहित पुरे विश्व भर में कार्यक्रम होते हैं। मौके पर विधानसभा संयोजक अजित मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष तपेश्वर सिंह, कमलनयन सिंह, बलिराम सिंह, अमरेंद्र सिंह,महामंत्री चन्दन राज, रंजय सिंह,उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह, प्रभात पंकज, दीपू सिंह, रुपलाल चौहान, जानकी चौहान, डॉ उमेश प्रसाद,माधुरी जयसवाल, जगत सिंह,अशोक चौधरी, विद्यासागर, संदीप मिश्रा, कपिलदेव शर्मा, धनंजय, रिशु सिंह, संजय यादव, पंकज यादव, अनिल साव, कृष्णा मालाकार,श्रवन प्रजापति, सुधीर कुमार, बबलू गुप्ता,सुमित, विकास, रंजन समेत अन्य कई भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित एवं सम्मिलित थे।