जामताड़ा (फतेहपुर): मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में लोगों ने नदी, तालाब पर प्रातः काल सूर्योदय होते ही स्नान करते हुए देखा गया। कहा जाता है कि आज के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर जाता है जिससे सभी तरह के मांगलिक कार्य आज से शुरू हो जाता है। आज का दिन शुभ दिन माना जाता है। आज मकर स्नान नदी या तालाब पर सूर्य का पहला किरण पड़ने से प्राकृतिक और पवित्र एवं शुद्ध जल हो जाता है। जिसके कारण उक्त जलाशयों में स्नान करने से मन भी पवित्र और प्रसन्न हो जाता है। इसलिए लोग प्रातः काल में आज स्नान किया करते हैं।
आज जामताड़ा जिला में अजय नदी के सतसाल घाट पर लोगों की भीड़ इकट्ठी देखी गई।लोग काफी संख्या में नदी में मकर स्नान कर रहे थे। स्नान के बाद बच्चों सहित अभिभावकों ने साथ में लाये तीलकुट और पकवान का लुत्फ उठा रहे थे।

आज मकरसंक्रांति के उपलक्ष्य में मांस, मुर्गा खाने का भी रीवाज है। इस लिए गांव देहात में लोग खस्सी मांस और मुर्गा मांस खरीदारी करते हुए देखा गया। लोगों की भीड़ इकट्ठी को देखा गया जो इस कोरोना काल में बिना मास्क लगाकर खरीदारी कर रहे थे।पालोजोरी मोड़ हो या कहीं और हो।सभी जगह की स्थिति आज एक जैसी ही थी।
मांस मुर्गा खरीदारों ने बताया कि खस्सी मांस आज छः सौ रुपया प्रति किलो है वहीं मुर्गा देहाती वाला तीन सौ रूपये प्रति किलोग्राम बिक्री हो रहा है।पौल्ट्री मुर्गा का रेट कुछ कम है।इस तरह से आज का दिन लोगों का खाने पीने और मौज-मस्ती करने का दिन भी माना जाता है।
इस प्रकार से लोगों ने अपने अपने विचारों के अनुसार मगर संक्रांति पर्व को मनाने में लगे हुए थे।















