Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

ओम शर्मा ,गया, 13 जनवरी 2025: जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में गया जिले में अफीम की अवैध खेती, खनन, भूमि विवाद, मद्द निषेध, और अन्य संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने शेरघाटी अनुमंडल में अफीम की खेती के विनष्टीकरण हेतु सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त उत्पाद को नोडल बनाकर ड्रोन सर्वेक्षण और जीपीएस फोटो के माध्यम से जमीन मालिकों की पहचान कर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा। अफीम की खेती वाले सरकारी और वन विभाग की जमीन पर टीम वर्क के माध्यम से कार्रवाई करने और अफीम नष्ट करने के लिए जेसीबी व अन्य उपकरणों का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। खनन विभाग की समीक्षा में अनियमित खनन पर रोक लगाने और नियमित छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद मामलों में अतिक्रमण हटाने और जनता दरबार में प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने की बात कही गई। डोभी चेक पोस्ट पर सतत निगरानी और सीसीटीवी की जांच के निर्देश दिए गए। मद्द निषेध विभाग को शराब विनष्टीकरण में तेजी लाने और पूर्व में पारित आदेशों को लागू करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।

गया जिला प्रशासन की सख्ती: अफीम की अवैध खेती पर कार्रवाई

ओम शर्मा ,गया, 13 जनवरी 2025: जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार…

Read More
gaya 1600 एकड़ क्षेत्र में परियोजना क्रियान्वित

गया में 3000 एकड़ लैंड बैंक और करोड़ों की योजनाओं पर मंत्री डॉ. प्रेम कुमार का फोकस

ओम प्रकाश शर्मा , गया , 13 जनवरी 2025: मंत्री डॉ. प्रेम कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला…

Read More

बिहार में उपचुनाव 13 नवंबर को, इमामगंज और बेलागंज में मतदान, डीएम-एसएसपी ने तैयारियों का जायजा लिया

BHARATTV.NEWS, ओम प्रकाश शर्मा, गया, 11 नवंबर 2024: गया: बिहार विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अवसर पर इमामगंज एवं बेलागंज…

Read More

गया में रबी अभियान 2024-25 और कृषि यांत्रिकीकरण मेला का शुभारंभ, दलहन-तेलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता का लक्ष्य

BHARATTV.NEWS: ओम प्रकाश शर्मा, गया, 11 नवंबर 2024: भूमि संरक्षण निदेशक सुदामा महतो द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ गया जिला…

Read More

कार्बन न्यूट्रल बिहार की दिशा में बड़ा कदम: जलवायु अनुकूलन और न्यून कार्बन उत्सर्जन पर प्रमंडलीय कार्यशाला का आयोजन

ओम प्रकाश शर्मा, गया, 19, अक्टूबर, 2024:- शनिवार को गया में कार्बन न्यूट्रल राज्य बनाने की दिशा में ‘बिहार राज्य…

Read More

जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने देव प्रखंड में योजनाओं का किया निरीक्षण, आवश्यक निर्देश दिए

ओम प्रकाश शर्मा ,औरंगाबाद : जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने आज देव प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास…

Read More

जिले में 2600 लाभुकों को मिला नया घर की स्वीकृति साथ ही 400 घरो में हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम

ओम प्रकाश शर्मा ,औरंगाबाद : प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत आज औरंगाबाद जिले में 2677 लक्ष्य के विरूद्व 2600…

Read More