Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

शराब पीकर वाहन चलाने से चित्तरंजन में घटी दुर्घटना!

बस-बाइक से टक्कर, दो घायल

BHARATTV.NEWS:चित्तरंजन 15 जनवरी 2021 : पिकनिक से मस्ती कर लौट रहे बाइक सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गये। घटना आज शुक्रवार को चित्तरंजन थाना इलाके के सिमजोरी बस रूट पर दोपहर को घटी। दोनो को तत्काल सिमजोरी के वाइज वार्डन उमेश मंडल ने अस्पताल पहुचाने का प्रबंध किया और पुलिस को सूचित किया। उमेश मंडल ने बताया कि दोनो एक काले रंग की पल्सर डिटीएसाई बाइक संख्या जेएच21जी6377 पर सवार होकर अजय नदी पिकनिक स्पॉट से मिहिजाम लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर एक बस को टक्कर मार दी। जिससे गिरकर वे घायल हो गये। दोनो मिहिजाम के छताडंगल निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि उक्त बाइक सौरभ कुमार के नाम से पंजीकृत है। घायलो में रोहित कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि शराब पीकर वाहन चलाने से अक्सर इस प्रकार की दुर्घटना घटती है। इस प्रकार की बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को चाहिए घर से निकलते वक्त हेलमेट जरूर पहनें। पुलिस के डर से नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए। घर के आसपास भी जायें तो हेलमेट जरूर पहनें। REPORT: PANKAJ