Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

महाप्रबंधक ने किया तीरंदाजी अकादमी/ चिरेका का निरीक्षण

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना

चित्तरंजन,30.12.2020: चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना(चिरेका) स्थित भारतीय रेल तीरंदाजी अकादमी का निरीक्षण सतीश कुमार कश्यप, महाप्रबंधक, चिरेका द्वारा किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक ने चिरेका के चोटी के महिला – पुरुष तीरंदाज से खेल और उनकी प्रतिभा के विषय पर बात चित की । राष्ट्रीय स्तर के इन तीरंदाजों ने अकादमी स्थित मैदान में अधिकारियों के समक्ष अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा ।

इस मौके पर महिला कल्याण संगठण की अध्यक्षा, श्रीमती नमिता कश्यप भी उपस्थित थी। इस अवसर पर कई विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण, महिला कल्याण संगठण की सदस्या एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।