Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

बराकर स्टेशन में आर नोय ओन्याय को लेकर पथसभा का आयोजन

बराकर। भारतीय जनता पार्टी कुल्टी मंडल एक की ओर से बराकर स्टेशन में आर नोय ओन्याय को लेकर एक पथसभा का आयोजन किया गया। इस पथ सभा की अध्यक्षता मंडल एक के अध्यक्ष बबलू पटेल ने की। पथसभा में मुख्य वक्ता स्वरूप भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अजय पोद्दार, महेश सिंह,विभाष सिंह, राजेश सिन्हा, ललन मेहर, मनमोहन राय ने अपने विचार रखे। पथसभा में सभी वक्ताओं ने एक कहा कि बंगाल की जनता सत्तारूढ सरकार कार्यप्रणाली से परेशान है। जिसके कारण पार्टी के दिग्गज नेता पार्टी छोड़ रहे है। डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि पश्चिम बंगाल महर्षियों की पुण्य भूमि है। हम इसे बदनाम नहीं होने देंगे। जिसका उदाहरण देश की स्वाधीनता है। वही विभाष सिंह ने कहा कि आज तृणमूल में जिस प्रकार से भगदड़ मची है। आने वाले विधानसभा चुनाव में दीदी भतीजा ओर फिरहाद ही पार्टी में बचेगे। ललन मेहरा ने कहा कि दीदी भइपो के बाद पिसी भइपो की सरकार ने जब से सरकार को अपने नियंत्रण में किया तबसे पार्टी अराजकता चरम पर है। मनमोहन राय ने कहा कि जिस प्रकार आसनसोल नगर निगम प्रशासक जितेंन्द्र तिवारी ने आसनसोल को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर केन्द्रीय सरकार द्वारा दिये गए दो हजार करोड़ रुपये की मांग की तो राजनीति में उठापटक शुरू हो गयी। कई प्रकार की नौटंकियां ओर स्तीफा का दौर शुरू हुआ। पार्टी से बाहर गए फिर वापश आये। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल एक के अनूप अग्रवाल, संतोष सुल्तानिया, मनोज सरैया, बिकाश माधोगाडिया का अहम योगदान रहा।