पर्याप्त कन्टीजेन्सी की राशि उपार्जन के बावजूद मनरेगा कर्मी को मानदेय भुगतान नहीं ?

जामताड़ा। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ द्वारा जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल का 38वा दिन बाद आज संघ और सरकार के बीच द्विपक्षीय वार्ता पूर्णतः विफल रहा। वार्ता विफल का पूरा ठिकरा मनरेगा आयुक्त पर संघ ने फोड़ा। उक्त बातें अखिल भारतीय युवा संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ जिला कमिटि जामताड़ा के संरक्षक तरूण कुमार मंडल ने कहा। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा और मनरेगा कर्मी को बद से बदतर स्थिति का जिम्मेदार मनरेगा आयुक्त है। बताया कि एक साजिस के तहत राज्य सरकार के मुखिया एवं उनके साफ स्वच्छ छवि के साथ साथ सुशासन व्यवस्था को बदनाम करवाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा वार्ता विफल होने के कारण हड़ताल जारी रहेगा। जब तक संघ की पाँच सूत्री माँगो पर सकारात्मक बिचार व लिखित रूप से मिल नहीं जाता । उन्होंने कहा अब संघ के द्वारा पुतला दहन, विधायक, सांसद ,मंत्री का आवास घेराव किया जाएगा। साथ ही मनरेगा कन्टीजेन्सी राशि का लूट खसोट करने वाले अधिकारियों की संपत्ति का जांच के लिए आन्दोलन करेगी ।

जामताड़ा जिला अध्यक्ष नरेश सिन्हा ने कहा कि मनरेगा नियम विरुद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा 2015 से ग्राम सभा फेल है। 2016 से मनरेगा परिषद की बैठक नहीं हो रहीं हैं। पर्याप्त कन्टीजेन्सी की राशि उपार्जन के बावजूद मनरेगा कर्मी को मानदेय भुगतान नहीं करके एनजीओ के माध्यम पैसे की लूट की जा रही है। उन्होंने कहा हमारी माँगो की पूर्ति नहीं होने तक संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा । आज 40 दिन तक हड़ताल जारी रखा गया इस अवसर पर प्रखंड इकाई नाला में मनरेगा कर्मि संघ द्वारा आपातकालीन वैठक रखा गया. BPO, JE, GRS, ACCOUNTANT उपस्थित रहे। वैठक के दौरान अगले रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।














