Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

अपने जीवन को खुदीराम ने फूटबाॅल के लिए ईमानदारी से समर्पित कर दिया

कोल्हान जेएसए के विख्यात एवं प्रसिद्ध फूटबाॅल रेफरी खुदीराम मुर्मू के निधन शोक की लहर

जमशेदपुर: कोल्हान के क्षेत्रीय फूटबाॅल खिलाड़ी में शुमार एवं फूटबाॅल खेल में एक खास पहचान बनाने वाले व क्षेत्रीय खिलाड़ियों में फूटबाॅल के प्रति जोश-जुनून पैदा करने वाले खुदीराम मुर्मू खेल दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। खुदीराम मुर्मू का जेएसए के विख्यात एवं प्रसिद्ध फूटबाॅल रेफरी थे।उनका असमय निधन से खेल जगत एवं खेल प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। खुदीराम मुर्मू अपने पीछे पत्नी एवं चार पुत्रों को छोड़कर चले गए, जिसमें तीन पुत्रों की शादी हो चूकी हैं। खुदीराम मुर्मू का खेल जीवन क्षेत्रीय फूटबाॅल से आंरभ होता है तथा कोल्हान के नामी एवं प्रसिद्ध क्लबों से खेल चूके हैं। खेल जीवन के उत्तराध में एक अच्छे खिलाड़ी रहे तथा झारखंड राज्य के बाहर उड़ीसा में भी खेल के अलावा मैच रेफरी की अगुवाई की।स्थानीय फूटबाॅल खेल की शुरुआत गोड़ाडीह (मानमी मार्शाल माडवा क्लब ),जादूगोड़ा से हुई एवं कोल्हान प्रमंडल में जमशेदपुर, घाटशिला, मऊभंडार,पोटका आदि क्षेत्रों में मैच रेफरी की प्राथमिकता में खुदीराम मुर्मू का नाम को ही सुझाव दिया जाता ।वे अपने ईमानदारी से मैच करवाने के लिए प्रसिद्ध है तथा खेल को बहुत ही अनुशासित ढंग से करवाते ।
खुदीराम मुर्मू झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिला के अतगर्त चीरूगोड़ा गांव के थे तथा स्थानीय फूटबाॅल क्लब “रुसिक आखड़ा, चीरूगोड़ा ” के द्वारा आयोजित होने वाले प्रत्येक वर्ष मैच रेफरी की भूमिका निभाते ।
खुदीराम मुर्मू के खेल साथी एवं जेएसए मैच रेफरी सुशेन पात्रो ने बताया कि खुदीराम मुर्मू एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे तथा अपने जीवन को फूटबाॅल के लिए ईमानदारी से समर्पित कर दिया, यह उनके खेल के दौरान मैदान में दिखता।

उनके अंतिम यात्रा में आदिवासी सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष व भाजपा नेता रमेश हांसदा पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। इस घटना पर माटकु पंचायत के मुखिया भागीरथ हांसदा (बिल्टू) ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि हमने एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति व व्यक्तित्व सदा के लिए खो दिया है।