Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल ने नवभारत नि‍र्माण की शपथ ली

‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 75वीं वर्षगांठ मनाने  और नवभारत आंदोलन के प्रति‍ एकजुटता प्रदर्शि‍त करने हेतु शपथ ली

आसनसोल, अगस्‍त 21, 2020: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अधि‍कारि‍यों और कर्मचारि‍यों ने 21 अगस्‍त,2020 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल में आयोजि‍त एक कार्यक्रम में ‘एक नए भारत का नि‍र्माण करने, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 75वीं वर्षगांठ मनाने  और नवभारत आंदोलन (न्‍यू इंडि‍या मूवमेंट : 2017-2022)’ के प्रति‍ एकजुटता प्रदर्शि‍त करने हेतु शपथ ली। सुमित सरकार, मंडल रेल प्रबंधक, आसनसोल ने शपथ दि‍लाई जि‍समें अधि‍कारि‍यों और कर्मचारि‍यों ने भाग लि‍या। भारत को गरीबी, भ्रष्‍टाचार, आतंकवाद, संप्रदायवाद और जाति‍वाद मुक्‍त देश बनाने का प्रण कि‍या। साथ ही, उनके द्वारा एक स्‍वच्‍छ भारत बनाने की भी शपथ ली गई। इस अवसर पर एम.के.मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल,  सहि‍त आसनसोल मंडल के सभी शाखा अधिकारीगण तथा कई अन्य अधिकारी और सामाजिक दूरियों के मानदंडों को बनाए रखते हुए बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।