Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

आवश्यक सामग्रियों का निरंतर परिवहन जारी

आसनसोल, जून 23, 2020 :वर्तमान में जारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान आम आदमी द्वारा सामना की जा रही कठिनाइयों को कम करने की दिशा में भारतीय रेल हर संभव प्रयास कर रही है। अत्यावश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति के प्रयास में पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल चौबीसों घंटे लोडिंग/अनलोडिंग के कार्य और फ्रेट ट्रेनों के परिचालन में लगा हुआ है।
विगत 22.06.2020 को आसनसोल के विभिन्न लोडिंग/अनलोडिंग गंतव्यों से आसनसोल मंडल ने 58 फ्रेट रेकों को लोड/अनलोड करने का कार्य किया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है :
  लोडिंग : 27 रेक
कोयला – 21 रेक
स्टील – 2 रेक
पत्थर – 1 रेक
स्लैग – 1 रेक
सीमेंट – 1 रेक
कंटेनर – 1 रेक


अनलोडिंग : 31 रेक
कोयला – 15 रेक
लौह अयस्क – 7 रेक
क्लिंकर – 4 रेक
चावल – 2 रेक
एचएसडी – 1 रेक
पिग आयरन – 1 रेक
कन्टेनर – 1 रेक

सभी  लोडिंग/अनलोडिंग स्थलों पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन को गंभीरता के साथ ध्यान में रखा गया है। इन कार्यों लगे अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों एवं मजदूरों में पर्याप्त मात्रा में साबुन, हैंड सैनिटाइजर और मास्क वितरित किया गया।