Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सरकार बदली लेकिन पदाधिकारियों की कमी नहीं हुई दूर

मिहिजाम। जामताड़ा जिले में कई ऐसे पद खाली हैं जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया। जामताड़ा जिले के कई पदाधिकारी एक से अधिक पदों को संभालने का काम कर रहे हैं। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिले में परिवहन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य कई पद प्रभार में चलने के कारण आम लोगों का काम समयनुसार नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार बदल गयी तो अब तो कम से कम पदाधिकारियों की नियुक्ति हो ताकि आम लोगों का काम त्वरित हो सके।