विधानसभा चुनाव की हो रही तैयारी
कोलकाता। कोरोनाकाल और लाॅकडाउन के बीच भले ही नेता, मंत्री किसी बड़े मैदान में विराट सभा का आयोजन नहीं कर सकते हों लेकिन इस दौरान डीजिटल प्लेटफार्म का उपयोग कर बंगाल की भाजपा आम लोगों तक असानी से पहुंचने में सफल होती दिख रही है। मंगलवार 9 जून को बिहार के बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली से चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया। देष के गृह मंत्री तथा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह अलग-अलग मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर 11 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से संवाद स्थापित किया। इस रैली में बंगाल बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल रहे। अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता सरकार केन्द्र की कई योजनाओं को लागू नहीं होने दे रही है।

आयुष्मान भारत योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पश्चिम बंगाल में 2021 में विधानसभा चुनाव है और इससे पहले बीजेपी की वर्चुअल रैली का आगाज हो चुका है। विदित हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ममता सरकार को घेरने के लिए और नहीं ममता नारा लॉन्च किया था जिसके बाद लोकसभा चुनाव में यहां 42 में से 18 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिली और अब भाजपा की नजर विधानसभा चुनाव पर है। सूत्रों का कहना है कि 2019 लोकसभा में 40.3 प्रतिशत वोट के साथ कुल 128 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। अमित शाह कम से कम 65,000 बूथों में कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे रूबरू हो हुए। साथ ही करीब 25 हजार वॉट्सएप ग्रुपों के माध्यम से अपना संदेश पहुंचाया। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है, उनको मोबाइल नंबर दिया गया था जिसके जरिए रैली को लोगों ने उन्हें सुना। हर मंडल में कुछ एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थी। विदित हो कि पिछले 1 मार्च को अमित शाह ने कोलकाता के शाहिद मिनार में नागरिकता संशोधन बिल के समर्थन में आखिरी रैली की थी।
विधानसभा चुनाव है भाजपा की नजर
कोलकाता। अमित शाह की अध्यक्षता में 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में बेहतर प्रदर्शन किया कर विरोधियों को चैंका दिया था। 2014 में 2 सीटों से बंगाल में लोस सीट ओपनिंग की और 2019 में 18 सीटों तक पहुंच गयी।













