भारतटीवी.न्यूज। पूरे देशभर में 2020 वट सावित्री पूजा झारखंड बंगाल एवं बिहार के सभी शहरों में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। मौके पर सुहागिनें अपने पति की दीर्घायु और सेहत-नेमत की कामना करते हुए वट वृक्ष के नीचे जुटीं और अपने सुहाग की सलामती की मनौती मांग यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

चित्तरंजन, मिहिजाम, धनबाद, जामताड़ा, आसनसोल सहित अलग-अलग शहरों में सुबह-सवेरे ही विवाहिताओं ने बरगद के वृक्ष के नीचे आकर एकत्रित होकर पूजा पाठ करना शुरू की। हालांकि, इस दौरान कहीं लॉकडाउन का ख्याल रखा गया तो कहीं की यह टूटती हुई देखी गई।

मौके पर महिलाओं ने बताया कि पति की लम्बी उम्र के लिये निर्जला व्रत रख कर सावित्री, सत्यवान, यमराज के साथ वट वृक्ष की पूजा सबसे पहले की थी। इसके बाद से ही सुहागिन महिलायें बरगद के पेड़ के नीचे पहुंचकर विधि-विधान के साथ वट सावित्री का पूजा-अर्चना कर पति के लंबी उम्र की मंगल कामना कर परिवार के सुख-समृद्ध के लिए प्रार्थना करती हैं।
















