Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

गुजरात में फंसे जामताड़ा जिले के 11 अप्रवासी मजदूरों को लाने की कवायद शुरू

डिजिटल डेस्क। उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्राप्त सूचनानुसार दिनांक- 09.05.2020 को अपराहन 1:00 बजे तक गुजरात में फंसे जामताड़ा जिले के लगभग 11 अप्रवासी मजदूरों के बस द्वारा जमशेदपुर से धनबाद पहुंचने की संभावना है।उक्त परिप्रेक्ष्य में उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार (भा.प्र.से.) ने फंसे लोगों के धनबाद स्टेशन से जामताड़ा जिला सकुशल वापस लाने हेतु मृत्युंजय सिंह मुंडा, सहायक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल-II ,जामताड़ा ,मो नंबर- 8002557211 को गोपनीय शाखा की वाहन संख्या जेएच 21b 9191 बोलेरो एवं चालक श्री प्रेमनाथ सिंह, मो. नंबर- 98353 37810 के साथ दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है तथा उपायुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे दिनांक -09/05/20 20 के पूर्वाहन 10:00 बजे तक धनबाद हेतु प्रस्थान करना सुनिश्चित करेंगे। धनबाद पहुंचकर सर्वप्रथम सभी अप्रवासी मजदूरों की विवरणी केवल संलग्न प्रपत्र में ही संधारित करेंगे तथा अभिलंब व्हाट्सएप के माध्यम से गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन तथा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मजदूरों को उन्हें अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाने हेतु संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

उपायुक्त ने सिविल सर्जन, जामताड़ा को निर्देश दिया है कि आने वाले सभी लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वस्थ जांच हेतु प्राप्त सूची के अनुसार चिकित्सक टीम की प्रतिनियुक्ति करेंगे तथा मजदूरों के निर्धारित जॉन- रेड/ ऑरेंज/ ग्रीन के अनुसार उन्हें क्वॉरेंटाइन करने हेतु आवश्यक निदेश देना सुनिश्चित करेंगे । जिला परिवहन पदाधिकारी को उपायुक्त ने अप्रवासी मजदूरों को लाने हेतु एक बस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही सिविल सर्जन, जामताड़ा से समन्वय स्थापित कर प्रतिनियुक्त दोनों वाहनों को यात्रा से पूर्व एवं यात्रा के उपरांत सैनिटाइज करना सुनिश्चित करेंगे एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ आवश्यकतानुसार अपने स्तर से पुलिस अधिकारी के साथ पुलिस पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का कष्ट करेंगे। file foto