Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मानव कल्याण हेतु जियो और जीने दो का दिव्य संदेश एकमात्र विकल्प

शाकाहार अपनाने पर दिया जोर कहा करोना जैसे महामारी से लड़ने की मिलेगी शक्ति

मिहिजाम से ओम शर्मा की रिपोर्ट

मिहिजाम। जैनियों के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जन्म जयंती महोत्सव सोमवार को मिहिजाम-रूपनारायणपुर इलाके में पूरे सादगी से सम्पन्न हुआ। आदेशानुसार श्रद्धालुओं ने लाॅकडाउन का अनुपालन करते हुए अपने अपने घरों में ही भगवान महावीर की जयंती मनाई और जियो और जीने दो के दिव्य संदेश के साथ शाकाहार को अपनाएं एवं दूसरों को प्रेरित करें का संकल्प लिया। इस मौके पर भारतटीवी.न्यूज को मनोज जैन छावड़ा ने बताया कि कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए पूरे विश्व के लिए शाकाहार ही एक ऐसा विकल्प है जो इस महामारी से लड़ने की शक्ति देगा जीव हत्या तथा तामसिक भोजन के कारण ही करोना जैसा महामारी दुनिया में फैल रही है। चीन इसका ताजा उदाहरण है। वहां बड़ी मात्रा में जीवों को मारकर खाया जाता है जिसके कारण कोविड 19 जैसे करोना वायरस माहामारी का जन्म भी वहीं हुआ। इसलिए जीव हत्या और तामसिक भोजन का परित्याग किया जाय तो पूरी दुनिया एकबार फिर गुलजार हो सकती है। श्री दिगंबर जैन समाज के सभी सदस्यों ने भगवान महावीर जयंती अपने अपने घरों पर हर्षोल्लास से मनाया सम्पूर्ण देश में जयंती एक साथ एवं एक ही समय पर मनाया गया। प्रातः 8 बजे अपने अपने घर की बालकनी या छत पर 5 मिनट तक घंटी बजाये गये। जानकारी के अनुसार प्रातः 8 बजे जिनवाणी चैनल पर सागर से श्रीजी का अभिषेक ओम शांति धारा लाइव दिखाया गया। ताकि समस्त जगत में शांति हो। प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक सर्व विघ्न विनाशक णमोकार महामंत्र का जाप पूरे राष्ट्र में एक साथ एक ही समय पर सामहिक रूप में करने के लिए कहा गया था। संध्या साढ़े 6 बजे बजे सभी अपने अपने घरों की छतों पर या बालकोनी में आरती का आयोजन किया गया तथा दीये जलाये गये। आरती के बाद णमोकार महामंत्र की एक माला एवं आचार्य श्री द्वारा निर्देशित शांति मंत्र के जाप की एक माला सभी ने एक साथ किया। दिगम्बर जैन समाज मिहिजाम के अनिल जैन, रतन बुक स्टोर के चंचल जैन, अशोक जैन, विकास जैन, ज्योति जैन, रीमा जैन आदि ने भी अपने अपने घरों में पूर्ण श्रद्धाभाव से जयंती का पालन किया।