Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

पत्रकारिता के मजबूत स्तंभ नहीं रहे…हेमन्त सोरेन

रांची. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक भास्कर रांची संस्करण के पॉलिटिकल एडिटर सतीश वर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी व्यक्तिगत क्षति है। पॉलिटिकल एडिटर के रूप में अक्सर उनसे मुलाकात होती थी। वे जुझारू, कर्मठ और बेहद सुलझे हुए इंसान थे। अपनी लेखनी और विनम्रता से उन्होंने सबको प्रभावित किया था। पत्रकारिता जगत में भी अपनी अलग पहचान उन्होंने बनाई थी। मुख्यमंत्री ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।