Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

दादरा,नगर हवेली, दमन और दीव को नया मोटर वाहन पंजीकरण मार्क “डीडी” प्रदान

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के पंजीकरण के लिए ‘दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव’ को एक नया मोटर वाहन पंजीकरण मार्क “डीडी” प्रदान किया है। दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव के विलय के बाद एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। मंत्रालय ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत इस आशय की एक अधिसूचना संख्या एस.ओ. 295 (ई) दिनांक 22 जनवरी, 2020 जारी की है। इसे 26 जनवरी, 2020 से लागू किया जाएगा।