Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जिला पदाधिकारी का ओबरा प्रखंड के राइस मिलों पर औचक निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

ओम प्रकाश शर्मा: औरंगाबाद: आज दिनांक 02 अगस्त 2024 को जिला पदाधिकारी, श्री श्रीकान्त शास्त्री द्वारा ओबरा प्रखंड अंतर्गत आयुष राइस मिल, रवि राइस मिल एवं नारायण राइस मिल का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने धान स्टॉक पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने धान क्रय केंद्र से धान उठान में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन धान की कुटाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कुटाई के दौरान राइस मिल द्वारा चावल में मिलाए जाने वाले एफआरके (Fortified Rice Kernels) का भी निरीक्षण किया।

धान उठाव और कुटाई में धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने अपनी नाराजगी व्यक्त की और राइस मिल संचालकों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुधार नहीं किया गया, तो संबंधित मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

इस निरीक्षण के दौरान जिला प्रबंधक राज्य, खाद्य निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।