BHARATTV.NEWS,GAYA: अतिविशिष्ट व्यक्ति के सम्भावित 16 अप्रैल को गया के गाँधी मैदान में परिभ्रमण कार्यक्रम के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु गया शहर में यातायात, ड्रॉप गेट एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। निम्नलिखित स्थानों पर शहर में यातायात, ड्रॉप गेट एवं वाहन पार्किंग की आवश्यकता महसूस की गयी है:-
यातायात व्यवस्था/वाहन पार्किंग: डोभी की ओर से आने वाले छोटे दोपहिया / चार पहिया वाहन / बड़े वाहन (बस/मिनी बस), जो कार्यक्रम में भाग लेने वाले आम जनता से सम्बद्ध होने, बोधगया दो मुहान से बोधगया की ओर मोड़कर सुजाता बाईपास रोड से होकर रिभर साईड मार्ग से चलकर आई.टी.आई./ पॉलिटेकनिक कॉलेज परिसर में पार्क होंगे। वहाँ से आम जन पैदल घुघरीटांड चौक से गया शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
● नवादा /वजीरगंज/मोफस्सिल थाना/फतेहपुर /टनकुप्पा की ओर से आने वाले छोटे (दो/चार पहिया) / बड़े वाहन (बस / मिनी बस) जगजीवन कॉलेज/ भुसुंडा मेला परिसर में पार्क होंगे तथा वहाँ से आमजन पैदल गया शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
● शेरघाटी की ओर से चेरकी रोड होकर आने वाले बड़े वाहन (बस/मिनी बस) चन्दौती मोड़ से चन्दौती थाना के पीछे अवस्थित बाजार समिति प्रांगण में पार्क किए जाएंगे तथा छोटे वाहन (दो/चार पहिया) चन्दौती प्रखंड कार्यालय परिसर में पार्क होंगे। वहाँ से पैदल चलकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
● टेकारी/डेल्हा की ओर से आने वाले बड़े वाहन (बस/मिनी बस) चन्दौती बाजार समिति प्रांगण में पार्क होंगे तथा वहाँ से पैदल शहर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा छोटे वाहन (दो/चार पहिया) ए.एन. कॉलेज के प्रांगण में पार्क होंगे तथा वहाँ से पैदल आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
● बेलागंज / चाकन्द की ओर से आने वाले बड़े वाहन (बस/मिनी बस) कंडी नवादा मार्ग के किनारे पार्क किए जाएंगे तथा छोटे वाहन कुष्ठ अस्पताल परिसर तथा पंचायती अखाड़ा रेलवे अंडरपास से सटे खाली भाग में पार्क किए जाएंगे। इस स्थलों पर स्थल की कमी होने पर जगजीवन कॉलेज / मुसुण्डा मेला परिसर में पार्क होंगे।
● छोटे वाहन (चार पहिया आदि) किरानी घाट मानपुर नई पुल होकर बाईपास होते हुए घुघरीटांड चौक से बाए मुड़ कर रिभर साईड रोड से बोधगया सुजाता बाईपास होकर दो मुहान होकर डोभी शेरघाटी जाएंगे तथा डोभी / शेरघाटी से इसी मार्ग से छोटे वाहन (चार पहिया आदि) पटना वापस की ओर जा सकेंगे।
● दिनांक १६ अप्रैल आज 07.00 बजे पूर्वा0 से 02.00 बजे अप्० तक गया शहर में सभी मार्गों पर ऑटो का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा शहर के किसी भी मार्ग पर वाहनों का पार्किंग निर्धारित स्थानों को छोड़कर पूर्ण रूपेण प्रतिबंधित होगा।
गया शहर में गाँधी मैदान की ओर से किसी भी मार्ग में निम्न वाहनों को छोड़कर कोई अन्य वाहन नहीं आएंगे।
(क) कर्त्तव्यरूढ़ पदाधिकारियों के वाहन
(ख) विशिष्ट व्यक्तियों के वाहन (वाहन पास के सहित)
● *रायकाशी नाथ मोड़, आई.एम.ए. हॉल मार्ग, रामेश्वर सिन्हा पथ (चोपड़ा एजेन्सी के पास), पेट्रोल पम्प के पूर्व भाग में अवस्थित मार्ग, गेवाल बिगहा, गोदावरी पथ, साईबाबा मंदिर, मिर्जागालिब चौक की ओर से गाँधी मैदान के चारो ओर अवस्थित सर्कुलर भाग की ओर कोई वाहन नहीं आएंगे।
●सिकड़िया मोड़ से गया शहर में सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश वर्जित होगा।
●शाहमीर तकिया चौक से गेवाल बिगहा की ओर कोई भी वाहन नहीं आएंगे।
● राजेन्द्र आश्रम मार्ग से गाँधी मैदान मार्ग को जोड़ने वाले सम्पर्क पथ – आई.एम.ए. पथ तथा रामेश्वर सिन्हा पथ में वाहन परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
● समाहरणालय चौक से सिविल लाइन्स थाना / रायकाशी नाथ मोड़ की ओर वाहन नहीं जाएंगे।
● जिलाधिकारी आवास के पूरब उत्तर कोने पर अवस्थित साईबाबा मोड़ से गाँधी मैदान की ओर कोई वाहन नहीं आएंगे।
● गेवाल बिगहा चौक गाँधी मैदान की ओर कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा।
● चन्दौती प्रखंड मोड़, चन्दौती थाना मोड़, सिकड़िया मोड़ से गया शहर में वाहन प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
● कटारी हील रोड में अवस्थित पुराने पुल से डेल्हा जाने वाले मोड़ से गया शहर की ओर सिर्फ छोटे वाहन अन्दर आएंगे, परन्तु ए.एन. कॉलेज के आगे वाहनों का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
● किरानीघाट पुल से रिभर साईड मार्ग में किरन सिनेमा की ओर के मार्ग में कोई वाहन नहीं जाएंगे।
●. किरानीघाट पुराना डाईवर्सन मार्ग पर वाहन का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।रेल













