Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

जन सेवा पार्टी के नगर अध्यक्ष बने पवन देव रॉय जबकि महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बनी आमना खातून

BHARATTV.NEWS, MIHIJAM: आज रविवार को जन सेवा पार्टी का वन भोज सह कार्यकर्ता सम्मेलन मिहिजाम में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सैकड़ों कि संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंच के संयोजक राकेश लाल उपस्थित रहे। पार्टी के नेता राकेश लाल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि अब सभी कार्यकर्ताओ को क्षेत्र में लोगों से सम्पर्क में निकल जाना है। हमारी लड़ाई काफी कठिन है देश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। इन सारे समस्याओं के खिलाफ़ जन सेवा पार्टी प्रखण्ड एवं नगर स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगी। अन्य वक्ताओं ने भी संगठन के विस्तार एवम् मजबूती पर जोर लगाना है। वक्ता के रुप बिमल हांसदा, पवन रॉय, अमित गोराई, पुरन राणा, कोलेश्वर हांसदा, आमना खातून, नीतू सोरेन, बबली मुर्मू ने विचार व्यक्त किए। आज पार्टी के संयोजक राकेश लाल के द्वारा जन सेवा पार्टी के मिहिजाम नगर अध्यक्ष के रुप में पवन देव रॉय एवम महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष के रुप में आमना खातून का घोषणा किया गया। इस अवसर जितेन मंडल, किशन लाल मिर्धा, अमित पांडेय, रोहित हांसदा, विजय मरांडी, रूकसाना खातून, शमशा खातून, दुलाल भंडारी के अलावे सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।