औरंगाबाद:05 जून 2023दिनांक 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर कुटुंबा प्रखंड परिसर में उप विकास आयुक्त औरंगाबाद, अभयेंद्र मोहन सिंह द्वारा आगामी वर्षा ऋतु मे मनरेगा अंतर्गत किए जाने वाले पौधा रोपण के कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुटुंबा चंद्रभूषण गुप्ता, अंचलाधिकारी कुटुंबा, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी कुटुंबा, कार्यक्रम पदाधिकारी कुटुंबा शैलेंद्र कुमार एवं अन्य प्रखंड स्तरीय एवं मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।












