Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी: संतोष कुमार सिंह

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में लुबी सर्कुलर रोड स्थित पुराना कांग्रेस कार्यालय के सामने कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर एवं पटाखा फोड़ कर जश्न मनाया। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाकर 2024 के पहले भाजपा सरकार को आईना दिखाने का काम किया है, यह जीत निश्चित रूप से ऐतिहासिक है और लोग केंद्र सरकार के झूठ फरेब और और उनके गलत नीतियों से त्रस्त हैं, भाजपा ने देश व्याप्त,महंगाई,बेरोजगारी एवं आर्थिक संकटों से जूझ रही लोगों को भाजपा सरकार ने कमर को तोड़ने का काम किया है, राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा की गई और इस यात्रा पर लोगों ने विश्वास जगा हैं और इस यात्रा से कोने-कोने से लाखों लोग जुड़े,कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं पर हमेशा तत्पर रही है और आगे भी रहेगी आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है लोग इनके चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है, मुद्दा को भटकाने में माहिर भाजपा सरकार को आगे भी जनता मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेगी,आगे उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरे देश में जीत का परचम लहऐगी।
मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कर्नाटक की जनता उन्हें कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिला कर भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दी है महंगाई,बेरोजगारी से त्रस्त एवं आर्थिक संकटों से जूझ रहे लोगों को भाजपा सरकार ने कमर तोड़ने का काम किया है,कांग्रेस पार्टी आने वाले कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव एवं 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी,आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार के चाल चेहरा और चरित को समझ चुकी है, भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में लोगों को मुख्य मुद्दा से भटका कर बजरंगबली के नाम पर गलत रूप से राजनीति कर लोगों को गुमराह एवं दिगभ्रमित करने का कोशिश किया पर लोगों ने मोदी सरकार के चाल चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है और कर्नाटक में आर्थिक संकटों एवं महंगाई,बेरोजगारी से त्रस्त वहां की जनताओ ने अपने बुद्धि और विवेक से मतदान कर भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने काम किया, कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर उन्होंने पूरे कर्नाटक की जनता को शुभकामनाएं दी।
मौके पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक,प्रदेश सचिव वैभव सिन्हा,प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज,मुख्तार खान,शमशेर आलम,राम गोपाल भुवानिया,अब्दुल करीम अंसारी,रवि रंजन सिंह,बीके सिंह,राजेश्वर यादव,कयूम खान,अक्षयवर प्रसाद,गुड्डू खान,सतपाल सिंह ब्रोका,अनिल साव,मंटू दास,इरफान चौधरी,सीता राणा,गोपाल कृष्ण चौधरी,जाहिर अंसारी,राजू दास,पप्पू कुमार तिवारी,अवधेश पासवान,शैलेश सिंह,प्रसाद निधि,बबलू दास,हुमायूं रजा,प्रभात सुरूलिया,अफजल खान,साहिर अंसारी,एस.के मिश्रा,वीरेंद्र गुप्ता,पूनम देवी,हेमंती जायसवाल,प्रीतम रवानी,रामजी भगत निवारण महतो,अरविंद सैनी,विकी कुमार,रुबी खातून,आसिफ इकबाल,अनीता सिन्हा, विशाल राउत, अजय पांडे, शाहिद परवेज,सचिन सिंह, सईद अंसारी, सुशांत वर्मा,मनोबर हुसैन सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।