मिहिजाम:भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर नगर के तमाम पदाधिकारी एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ने अपने अपने
घर पर झंडा लगाने का काम किया एवं पार्टी कार्यालय को भी फूल माला बाजे गाजे एवं टीवी/एलईडी लगाकर तथा पार्टी कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं के बीच झंडा वितरण एवं प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को सुनने उपरांत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव यादव ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर महान संस्थापक सदस्यों, नेताओं व करोड़ों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि अमूल्य त्याग, प्रेरणादायी नेतृत्व और कठिन परिश्रम से आज भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है। यह भारतीय संस्कृति, सर्व समावेशी, सामाजिक चेतना, राष्ट्रवाद एवं विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय बन चुकी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी नगर परिषद के चेयरमैन कमल गुप्ता ने भी स्थापना दिवस के उपलक्ष में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रदेश महिला नेत्री बेबी सरकार ,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनीता शर्मा ,नगर के उपाध्यक्ष शंकर कापड़ी, गणेश पासवान, नगर मंत्री संजीत कुमार तात्या, मनोज पासवान, पार्टी के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ तिवारी ने भी पार्टी को स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं के बीच अपने संबोधन को रखा। एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक, एससी मोर्चा के नगर अध्यक्ष पहलाद रजक, महिला मोर्चा के जिला महामंत्री ब्यूटी सिंह, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी अर्चना, गौरी, स्वाति, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजू देवी, जिला मंत्री संजू देवी लक्ष्मण प्रसाद, मीडिया प्रभारी रोशन, उपेंद्र राम, विनीत यादव, सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे वही कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शंकर कापरी ने किया।













