Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सरकारी संपत्तियों को अडाणी समूह में जबरन निवेश कराने का हो रहा है काम : जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा आगामी 13 मार्च 2023 को रांची में अडाणी के पक्ष में भाजपा की मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद नीति के खिलाफ आयोजित “चले राजभवन” एक विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम को सफल व इतिहासिक बनाने को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अडाणी के पक्ष में भाजपा की मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद के खिलाफ पिछले दिनों धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिला के सभी प्रखंडों/नगरों में जोरदार प्रदर्शन किया गया इसी कड़ी में उक्त कार्यक्रम को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा राज्य के राजधानी रांची में “चलो राजभवन” एक विशाल विरोध मार्च कार्यक्रम आयोजित किया गया है,उक्त कार्यक्रम में धनबाद जिला से भारी संख्या में कांग्रेसजनों से उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल व ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
आगे श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ चंद पूंजीपतियों को बचाने में अपनी संलिप्ता निभाते हुए सरकारी संपत्तियों को अडाणी समूह में जबरन निवेश कराने का काम कर रही है, आगे उन्होंने कहा कि देश में लोग आर्थिक संकटों से जूझ रही है, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है इसके बावजूद केंद्र की मोदी सरकार लापरवाह व मूकदर्शक बनी हुई है, देश में क्रोमी केपिटलिज्म के कारण अमीरों की अमीरी बढ़ रही है जबकि गरीबों की स्थिति दयनीय व बदतर होती जा रही है, मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस सहित खाद्ध सामग्रियों के मूल्यों में बेहताशा वृद्धि कर लोगों को कमर तोड़ने का काम किया है।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजित राज,नवनीत नीरज ,रमेश जिंदल, बी के सिंह ,लक्ष्मण तिवारी, योगेंद्र सिंह योगी, मंटू दास ,अक्षयवर प्रसाद, कयूम खान, गुड्डू खान, जाहिर अंसारी, सीता राणा, महेंद्र दुबे, शैलेश सिंह, देवेंद्र कुमार, मधु मोदक ,बाबू अंसारी, इरफान चौधरी, पप्पू पासवान, डेविड सिंह, पप्पू कुमार तिवारी बबलू दास ,प्रसाद निधि, इम्तियाज अली, डीएन यादव,गैरूल हसन, राम चंद्र शर्मा बिलकीस खानम, गुड़िया देवी, कामता पासवान ,अरशद कलीम, आशीष सिन्हा, हरेंद्र शाही, साहिर खान, मसूद आलम, सिकंदर ए आजम, अरविंद सैनी, सोनी सिंह, निवारण महतो, प्रभाकर नौनीया, रमेश राय, संतोष ठाकुर, दयाल महतो, अपू दास सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।