Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

युवाओ के हाथों में रोजगार नही है जो रोजगार में थे उनका रोजगार छीन गया- संतोष सिंह

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: भुली के वार्ड 17 अंतर्गत अमन सोसायटी गेट नंबर एक के 8 नंबर इमामबाड़ा के समीप भुली नगर महिला कांग्रेस कमिटि की कार्यकरणी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम नगर अध्यक्ष अजमेरी खातुन के नेतृत्व में किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि धनबाद जिला काँग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी का पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विशेष अतिथि के तौर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा मौजूद थी। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया।

आज आम आदमी रोटी रोटी का मोहताज हो गया है। युवाओ के हाथों में रोजगार नही है। जो रोजगार में थे उनका रोजगार छीन गया। कांग्रेस को मजबूत करके ही भाजपा सरकार को उखड़ना होगा। धनबाद में आगामी लोकसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है। इसलिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है।

राशीद रजा अंसारी ने पार्टी को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस व युवा कॉंग्रेस के साथ सेवा दल को मजबूत बनाना होगा।
सीता राणा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कॉंग्रेस की एक एक महिला सदस्य को बूथ स्तर पर मजबूती देने के लिए कांग्रेस की योजना को घर घर बताना है और भाजपा की नाकामी से लोगों को जागरूक करना है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीता राणा ने गरीबो व जरूरत मंदो के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर अजय पासवान, रौशन कुमार उर्फ मिंटू, रवि दत्ता, सोनी सिंह, जानकी देवी, रिंकू कुमारी, पूनम कुमारी, शाहीना बानो, फातिमा बानो, शाहिदा बेगम, नूतन विश्वकर्मा, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, नूरजहां खातुन, डोली देवी, शकीला खातुन, पूजा कुमारी, गीता देवी, सुषमा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की सदस्य मौजूद थी।