Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

धनबाद जिला ओबीसी कांग्रेस कमेटी ने संगठन को अधिक मजबूत करने पर दिया जोर

BHARATTV.NEWS,धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस भवन हाउसिंग कॉलोनी में मंगलवार को धनबाद जिला ओबीसी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम रवानी के तत्वधान में कार्यकारिणी की बैठक हुई। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वारा मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद अंसारी का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा की हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को सफल बनाना है एवं ओबीसी संगठन को और ज्यादा से ज्यादा मजबूत करना है कार्यक्रम में उपस्थित धनबाद जिला ओबीसी कांग्रेस के उपाध्यक्ष फैज अहमद प्रीतम रवानी संजीव चौहान महामंत्री कुंदन यादव रंजीत कुशवाहा निवारण महतो राजमणि देवी रेखा साहब मुकेश कुमार साह हुलास रवानी श्यामल भंडारी संजय चौहान इनाम अंसारी नारद यादव विनय शर्मा अमर प्रसाद अशोक रवानी रमेश राय हितेश चंद्र पूजा देवी सुमित्रा देवी माया देवी हीरा नोनिया राजू महतो डालूराम महतो चंदन राणा नवल किशोर यादव वीरेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।