Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

हम गरीबो के आसूं पोछने निकले हैं: संतोष कुमार सिंह

OM SHARMA, BHARATTV.NEWS,DHANBAD: टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमीटी के लक्षुरायडीह, कमारडीह, रतनपुर, लुकईया,और टुंडी पंचायत के विभिन्न गांवो मे भारत जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाकर आज दुर्गाडीह गांव मे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा हम गरीबो के आसूं पोछने निकले हैं।देश मे गरीबी और बेरोजगारी चरम पर है मोदी सरकार ने युवाओ को अग्निपथ योजना के माध्यम से ठगने का काम कर रही है महंगाई के सवाल पर भाजपा सरकार मौन है नफरत की राजनीति ने देश मे खौफ का वातावरण तैयार कर दिया है। श्री सिंह ने कहा आज संविधान खतरे मे है प्रधानमंत्री जी महंगाई और बेरोजगारी पर कुछ नही कहते हैं मन की बात तो करते हैं जन की बात नही करते है।
कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कहा टुंडी मे बहुत संभावनाए हैं अगर कार्यकर्ता मेहनत करेंगे तो टुंडी मे कांग्रेस की की जीत सुनिश्चित है उन्होने कहा टुंडी प्रखंड मे कांग्रेस को मजबूत करेंगे।
कांग्रेस के दो दिवसीय पंचायत स्तरीय भारत जोड़ो अभियान के दौरान टुंडी के पांच पंचायत 1 लक्षुरायडीह पंचायत अध्यक्ष शमीम अंसारी, कमारडीह पंचायत अध्यक्ष गुड्डू महतो, लुकईया पंचायत अध्यक्ष गोविन्द हेम्ब्रम, रतनपुर पंचायत अध्यक्ष वाजिद अंसारी, टुंडी पंचायत अध्यक्ष पिंटु रविदास को बनाए गए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद गरीबो के बीच कंबल वितरण किया गया। प्रेस कांफ्रेंस मे टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक, अरशद कलीम, शंकर प्रजापति, जावेद रजा,राजु दास, इरफान खान, जहीर अंसारी, बाबू अंसारी, वकील बाउरी,रमन मिस्र, ईलियास अंसारी, प्रवीन जायसवाल, अजीत जायसवाल, मजीद अंसारी, आशिफ रजा, रणजीत बाउरी, नीशा सिंह, राहुल सिंह, सिद्धीक अंसारी, आदी मौजूद थें।