Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

संगठनात्मक मजबूती को लेकर टुंडी प्रखंड का दो दिवसीय दौरा

BHARATTV.NEWS;DHANBAD: दिनांक 9 जनवरी 2023 को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती को लेकर टुंडी प्रखंड का दो दिवसीय दौरा की शुभारंभ कर कांग्रेस चलें गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित कर लुचिरायडीह, कमारडीह,लूकंईया, रतनपुर और टुंडी पंचायत के विभिन्न गांवो मे ग्रामीणों के साथ आमसभा की गई एवं रात्रि में विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी जिला के सभी विधानसभा के पंचायत एवं गावों में ग्रामीणों के साथ संवाद व सम्पर्क स्थापित कर कांग्रेस पार्टी के द्वारा देशहित में की गई उपलब्धि के साथ-साथ पार्टी के विचारधारा से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया गया है।
आगे श्री सिंह ने कहा कि जिला में “कांग्रेस पार्टी चलें गांव की और” कार्यक्रम की शुभारंभ टुंडी प्रखंड से की गई,इसी कडी में प्रखंड के पांच पंचायतों में लूचिरायडीह पंचायत,कमारडीह पंचायत,लूकंईया पंचायत,रतनपुर पंचायत और टुंडी पंचायत के विभिन्न गांवो में ग्रामीणों के साथ आमसभा की गई एवं कांग्रेस पार्टी के पूरी टीम रात्रि में विश्राम करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी यह कार्यक्रम टुंडी प्रखंड के सभी पंचायतों के साथ-साथ जिला के सभी प्रखंडो एवं पंचायतों में सभी ग्रामीणो से रूबरू होकर संगठन में अधिक से अधिक लोगों का जोड़ने का काम करेगी । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा हम पंचायत और गांव की ओर चल दिए हैं जब तक कांग्रेस संगठन को बुथ स्तर पर मजबूत नही करेगे तब तक चैन से नही बैठेंगे। श्री सिंह ने कहा हम संघर्ष की उपज हैं कार्यकर्ताओ के लिए ईजी जिलाध्यक्ष हैं बीजी जिलाध्यक्ष नही हैं। देश मे कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मोदा सरकार देश मे नफरत फैला रही है महंगाई और बेरोजगारी की मार से जनता बेहाल है। कार्यक्रम मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा नव मनोनीत कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा को राम रहीम की जोड़ी करार देते हुए कहा धनबाद मे कांग्रेस इनके नेतृत्व मे मजबूत होगी। आज कांग्रेस पंचायत स्तर पर पदयात्रा ,जनसंपर्क , और बुथ स्तर पर कार्यक्रम हो रहा है ये बहुत अच्छी पहल है। पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा 2024 मे धनबाद लोक सभा चुनाव कांग्रेस जरूर जीतेगी। उन्होंने कहा कंग्रेस संगठन सशक्तीकरण कि दिशा जहा भी मुझे याद किया जाएगा। मै कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को हर संभव मदद करने के लिए तैयार हूं। धनबाद जिला काँग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने कहा कंग्रेस गरीबो की आवाज बनकर काम कर रही है। पंचायत स्तरीय सम्मेलन मे भारी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। विभिन्न जगहो पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक संचालन अरशद कलीम ने किया।
उक्त कार्यक्रम मे सम्मलित जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, शंकर प्रजापति, अनिल साव, राजु दास, इरफान खान चौधरी, जहीर अंसारी, जावेद रजा, वकील बाउरी,बाबू अंसारी, आशिफ रजा साहब,इनायत कलीम,नारायण रविदास, श्री कान्त मोदक, तिरथ नाथ, प्रवीन जायसवाल, योगेश रजक, ईलीयास अंसारी, सुलेमान अंसारी, सफीक आलम, सिधीकी अंसारी, रंजीत बाउरी, शंकर महथा, राहुल सिंह, पुणम देवी निशा सिंह, खटाई साह,शरफूदिन अंसारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन अनिल साव ने किया।