BHARATTV.NEWS,DHANBAD: दिनांक 14 दिसंबर 2022 को झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित ताज होटल में अभिनंदन समारोह आयोजित कर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी का अभिनंदन समारोह में ऐतिहासिक स्वागत किया गया . झरिया में जगह-जगह स्वागत किया गया एवं पूरे क्षेत्र के सभी जगहों में पार्टी के झंडा बैनर से पाट दिया गया है,साथ-साथ धनसार,बस्ताकोला, भगतडीह,कतरास मोड़, लक्ष्मनिया मोड़,सब्जी पट्टी,बाटा मोड़, 4 नंबर टैक्सी स्टैंड में लोगों ने उन्हें फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेवारी दी है उस पर मैं मजबूती के साथ खरा उतरूंगा, आगे उन्होंने कहा कि जिला के सभी विधानसभा एवं सभी प्रखंड नगर एवं बूथ वार्ड स्तर पर संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाकर पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करूंगा,कांग्रेस पार्टी ने देशहित में अनगिनत ऐतिहासिक व उल्लेखनीय कार्य किए हैं,आगे उन्होंने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का अभियान चलाएगी और पार्टी के द्वारा देश में किए गए कार्यों एवं पार्टी के विचारधाराओं को जन-जन तक ले जाने का काम करेगी,कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरे मजबूती के साथ लड़ेगी और कांग्रेस पार्टी धनबाद लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
आगे उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह अपने कम समय के कार्यकाल में क्षेत्र के लिए बहुत ही सराहनीय व उल्लेखनीय कार्य किया है,इन्होंने अपने विधायक कार्यकाल के महज 3 वर्षों में क्षेत्र में अमन चैन के साथ-साथ क्षेत्र में पानी, बिजली,सड़क सहित क्षेत्र के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं का निराकरण करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,झरिया में कुंती सिंह एवं संजीव सिंह लगभग 15 वर्ष विधायक रहे और वे दोनों अपने विधायक कार्यकाल में झरिया के ज्वलंत समस्याओं के निराकरण करने में विफल रहे हैं, उक्त दोनों के 15 वर्ष के कार्यकाल में झरिया में जो कार्य नहीं हुआ है,झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने उनसे अधिक कार्य महज 3 वर्षों में करके दिखाया है,जो ऐतिहासिक है ,आगे उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा में पूर्णिमा नीरज सिंह ने जितने वोटों से जीत दर्ज किए थे आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उससे कई गुना ज्यादा मतों के अंदर से पूर्णिमा नीरज सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेगी।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरा मजबूती के साथ निर्वहन करूंगा,साथ- साथ जिला के सभी विधानसभा एवं प्रखंडों/नगरों में संगठन को धारदार,सशक्त व मजबूत बनाते हुए पार्टी के विचारधाराओं को जन-जन तक ले जाने का काम करूंगा।
उक्त अभिनंदन समारोह का नेतृत्व झरिया नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव ने किया।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज,मुख्तार खान, रत्नेश यादव,जगदीश गुप्ता,रमेश जिंदल,प्रमोद सिंह चंद्रवंशी,इरफान खान चौधरी,भोला सिंह,दुलारी देवी,संजय पाठक,भगवान दास,पिंटू तूरी,राजा गुप्ता, महेश शर्मा,अशोक मालाकार,रामजी सिंह, दिनेश बहादुर सिंह,सूरज वर्मा,पप्पू सिंह,मंटू दास, बबलू दास,जितेंद्र मोदक, निसार आलम,अर्जुन विश्वकर्मा,अनूप सिंह,मणि भूषण तिवारी,राजेंद्र साव,राजा अंसारी,बिरजू साव, गौतम पासवान बाबू अंसारी,चंद्रप्रकाश चोखानी,मेघू यादव,अमन गुप्ता,राजीव झा,सादिक अमीन,रवि सिंह,सुमित ठाकुर,कुंदन पासवान, अरविंद सैनी,बबलू मालाकार,कमल भट्टाचार्य, फैज अहमद,अशोक वर्णवाल,आलोक राज,मिथिलेश पासवान,दीपू साव,डबली वर्मा,ओंकार वर्णवाल,राहुल गुप्ता,चंदन कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।















