Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

हम ने जारी किया नए पदाधिकारियों की सूचि

BHARATTV.NEWS, पटना (गुरुवार): हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार में अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मनोनीत 7 राष्ट्रीय कमेटी की दूसरी सूची जारी की गई जिसमें राजन सिद्दिकी को राष्ट्रीय संगठन सचिव सह बिहार प्रभारी, डॉ शशि कुमार राष्ट्रीय महासचिव,कौशलेन्द्र कुमार राष्ट्रीय संगठन सचिव, राहुल कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र परिषद, जनाब तौसिफुर्रहमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, राज गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा दल एवं नीतीश दांगी को बुद्धजीवी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने दी.FILE PHOTO