BHARATTV.NEWS, रानीगंज। सुहागिनों की सबसे बड़े पर्व में से तीज भी है। हिंदू धर्म में तीज का विशेष महत्व है। सुबह से शिव मंदिरों में भक्तों को देखा गया वैसे भी पारिवारिक लोग एकत्रित होकर भगवान शिव लिंग को स्थापित कर अपने घर में ही इस त्योहार को मनाते हैं पंडित प्रमोद पांडे ने कहा कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज मनाई जाती है। ये पर्व भगवान शिव और माता पार्वती से जुड़ा है। इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं। महिलाएं तीज में निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और उनके पूरे परिवार की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर घर में मंदिर में स्थापित करते हैं। माता का श्रृंगार किया जाता है। महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, हाथों पर मेहंदी रचाती हैं और रात में माता गौरी की पूजा करती हैं।





