Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

सभी पुलिस कर्मियों का 13 माह का वेतन के साथ ही साथ 20 दिनो का क्षतिपूर्ति अवकाश वापस करने की घोषणा !

BHARATTV.NEWS,DHANBAD: पिछले सरकार द्वारा पुलिस कर्मियों को 13 माह के वेतन के बदले 20 दिनों का क्षतिपूर्ति अवकाश काट लिया गया था, इससे झारखण्ड के सभी पुलिस कर्मियों में काफी आकोश एवं असंतोष की भावना व्याप्त थी। इसके लिए झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय आन्दोलन भी किया गया था, जिसमें 20 दिनो का क्षतिपूर्ति अवकाश वापस करने की मांग की गई थी। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय रांची के अध्यक्ष योगेंदर सिंह तथा महामंत्री अक्षय कुमार राम ने बताया की वर्तमान सरकार से एवं मुख्यमंत्री सभी मंत्रियों से भेट वार्ता कर इस संबंध में मांग की गई थी और उन्होने इसे वापस करने का आवश्वासन दिया था। आज दिनांक २४ अगस्त को झारखण्ड सरकार के कैबिनेट में इस संबंध में यह निर्णय लिया गया कि सभी पुलिस कर्मियों का 13 माह का वेतन के साथ ही साथ २० दिनो का क्षतिपूर्ति अवकाश वापस किया जाता है। इस निर्णय से पूरे राज्य के सभी पुलिस कर्मियों में हर्ष एवं प्रसन्‍नता की लहर बह रही है। इस निर्णय से सभी पुलिस कर्मियों के मनोबल एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।अतः झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन माननीय मुख्यमंत्री महोदय उनके सरकार के सभी मंत्रियो एवं विधायको के साथ ही साथ, मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार, गृह सचिव झारखण्ड सरकार, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त प्रकट करती है। सभी पुलिस कर्मियों को भी उनके संघर्ष से सफलता के लिए बधाई एवं घन्यवाद प्रेषित करते हैं। इस प्रेस वार्ता में वरीय उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पाण्डेय, उपाध्यक्ष अरविन्द प्रसाद ,यादव, वशीय संयुक्त सचिव मो0० महताब आलम भी शामिल थें।