Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

त्रिलोचन यादव बने राजद सरैयाहाट के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष

BHARATTV.NEWS: हंसडीहा/सरैयाहाट। राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए एवं सरैयाहाट प्रखंड क्षेत्र में राजद के संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने त्रिलोचन यादव को सरैयाहाट प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है।
मौके पर उपस्थित झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव ने मनोनयन पत्र सौपतें हुए ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस बाबत रंजीत मंडल, अरुण मंडल, सरगुन यादव, चंदन यादव, भीम यादव, मुरारी यादव, संजय यादव, रामप्रसाद महामरीक, शंभू शाह, विभीषण मंडल, विजय कांत यादव, संदीप कुमार, मनोज कुमार, प्रीतम गोस्वामी आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दिया है।