Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

चित्तरंजन: कारगिल विजय दिवस मनाया गया

BHARATTV.NEWS,चित्तरंजन: कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। इस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।

भारत सरकार ने ऑपरेशन विजय नाम से 2,00,000 सैनिकों को भेजा। यह युद्ध आधिकारिक रूप से 26 जुलाई 1999 को समाप्त हुआ। इस युद्ध के दौरान 550 सैनिकों ने अपने जीवन का बलिदान दिया और 1400 के करीब घायल हुए थे। इसी दिन को याद करते हुए अमलदाही मार्केट बस स्टॉप पर बर्नपुर रिवरसाइड स्कूल चित्तरंजन के छात्रों द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया। नुक्कड़ नाटक / नुक्कड़ नाटक कर छात्रों ने हमारे सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल में भी कार्यक्रम की व्यवस्था की गई थी।