सभी 6 प्रखंडों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सौजन्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कैंप का आयोजन

OM SHARMA, BHARATTV.NEWS,JAMTARA: जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी छह प्रखंडों जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटांड़, फतेहपुर, कुंडहित एवं नाला में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, डालसा, जामताड़ा के सौजन्य से बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियो, महिलाओं, अनुसूचित जनजाति/ जाति, किसानों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी 06 प्रखंडों में जामताड़ा प्रखंड में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा श्री मनोज स्वर्गियारी (भा.पु.से.), अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान माझी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री जहीर आलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आज रविवार २४ जुलाई को आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कैंप को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा संबोधित करते हुए कहा की ग्रामीणों एवं अन्य लोगों को विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों, न्यायिक प्रक्रियाओं, विभिन्न योजनाओं के लाभ आदि की जानकारी देने के उद्देश्य से विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया है
इसका उद्देश्य यही है कि लोग अपने हक को समझें एवं सरकार द्वारा जो भी योजनाएं उनके लाभ के लिए चलाई जा रही हैं उनका वे पूरा पूरा लाभ ले सके।

नारायणपुर में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती खुशबू त्यागी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नारायणपुर श्री प्रभाकर मिर्धा, अंचल अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महतो एवं अन्य के द्वारा शुभारंभ किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों जैसे श्रम, ग्रामीण विकास, शिक्षा, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, पशुपालन, केसीसी आदि लाभकारी योजनाओं का लाभ स्टॉल के माध्यम से पात्र लाभुकों के बीच पहुंचाई गई।
इस मौके पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।














