Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

टक्कर इतना जोरदार कि टाटा वाहन की परखच्चे उड़े , दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

BHARATTV.NEWS: विंदापाथर जामताड़ा: आज ग्यारह बजे के आसपास एक टाटा मैजिक जे एच 04 के 9299 नंबर ने आगे चल रही भारी मालवाहक वाहन एल पी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार थी कि टाटा मैजिक वाहन की आगे का हिस्से की परखच्चे उड़ गई। उसमें सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें विंदापाथर थाना प्रभारी महेश मुंडा ने सूचना पाते ही घटनास्थल पर पहुंच कर उसे स्वयं घायलों को इलाज हेतु जामताड़ा अस्पताल लेकर गए।
यह दुर्घटना स्टेट हाइवे साहेबगंज गोविन्दपुर मुख्य सड़क पर थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव और दिघरीया गांव के बीच घुमावदार सड़क पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों वाहन एक ही ओर से,दुमका से जामताड़ा की ओर जा रही थी। दोनों वाहन अपनी रफ़्तार से चल रही थी कि घुमावदार सड़क पर आगे चल रही भारी मालवाहक वाहन एल पी ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसके कारण पीछे चल रही टाटा मैजिक के चालक ने नियंत्रण खो दिया और एक जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटनास्थल से क्षतिग्रस्त वाहन को पुलिस ने घटनास्थल से थाना ट्रेक्टर से खींच कर ले गई। वहीं एल पी वाहन भागने में सफल रही। REPORT: DHANESHWAR SINGH