Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

मानसून की दगाबाजी से किसान परेशान, मुरझाने लगे धान के बिचड़े

BHARATTV.NEWS; CHITRA : जहां एक तरफ इन दिनों लोग के कार्यों में जुटे हुए नजर आते थे वहीं दूसरी तरफ मानसून की दगाबाजी से वे बैठकर वक्त गुजार रहे हैं। बारिश नहीं होने से धान के बिचड़े मुरझाने लगे हैं। इससे किसानों को परेशानी के आलम में देखा जाता है।
जिक्र के काबिल यह है कि रथ यात्रा के ही दिन किसान धान रोपने की शुरुआत करते थे। अब तक कई खेतों को रोपा जा चुका होता था। जबकि स्थिति खेती के विपरीत बनती जा रही है। रोहिणी नक्षत्र के अंत और आद्रा नक्षत्र के प्रारंभ में लोगों ने अपने खेतों में बीज डाल दिए। लेकिन बारिश तरह से नहीं होने के वजह से धान का अंकुरण सही ढंग से नहीं हो सका। इतना ही नहीं उम्मीदों के अनुसार धान के बिचड़ों का विकास भी नहीं हुआ। धान के बिचड़े कड़ी धूप में मुरझाने लगे हैं। ऐसे में किसान खेती करें तो कैसे। पानी के अभाव में सर्वत्र हाहाकार मचा हुआ है। खेतों की जुताई करने तक किसान अपने अपने खेतों में उतर ही नहीं पाए हैं। इस संबंध में मुरारी प्रसाद साही, कपिल साही, डालो यादव सहित अनेक किसान कहते हैं कि अभी तक बीते वर्ष में आधा से ज्यादा खेती वे लोग कर चुके थे। लेकिन धान रोपनी के नाम पर शून्य ही काम हुआ है। भगवान ही जाने इस वर्ष क्या होने वाला है।