BHARATTV.NEWS; CHITRA: 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर आगमन को लेकर विधायक रणधीर सिंह ने सहरजोरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें रैली के शक्ल में कार्यकर्ताओं के देवघर पहुंचने की समीक्षा की। कहा कि संथाल परगना के विकास में कल एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है।
जानकारी हो कि देवघर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिहाज से विधायक सिंह कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। आवश्यक तैयारी कर ली गई है। आगमन की पूर्व संध्या पर यहां उन्होंने प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि जिन कार्यकर्ताओं या समर्थकों को हम व्यवस्था नहीं कर सके हैं। उसके लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं। खुद देवघर पहुंचने की कोशिश करें। बताया कि 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता देवघर पहुंच रहे हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी हवाई अड्डा और चिकित्सा संस्थान एम्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 16 हजार करोड से अधिक की योजनाओं का सौगात इस कार्यक्रम के दौरान देने जा रहे हैं। इस सूरते हाल में प्रधानमंत्री का देवघर आगमन संथाल परगना की धरती के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। इसके साथ ही विकास का नया आयाम इस धरती के साथ जुड़ने जा रहा है। मौके पर परमानंद ठाकुर, महेंद्र प्रसाद राणा, टिंकू सिंह, संजय सिंह, जयदेव साह, गुरुदेव भंडारी, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक दर्जनों लोग मौजूद थे।






