Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर दिया जोर

BHARATTV.NEWS CHITRA: 12 जुलाई को देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के मकसद से सहरजोरी में सारठ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को हुई। विधायक रणधीर सिंह ने संबोधन के दौरान कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने देश का मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। कहा कि उन्होंने जो कदम देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाया वह आजादी के 70 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं हो सका था।
उन्होंने सांस्कृतिक राजधानी बाबा नगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिया। विशाल चिकित्सा संस्थान ऐम्स हमें सौगात के रूप में मिला। विकास की जो लंबी लकीर उन्होंने खींची। वह आजादी के बाद सात दशक तक नहीं हो पाया था। इस पिछड़े प्रमंडल को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम किया। आगे भी रेलवे लाइन बिछेगी। उनके कारनामों के चलते बाबा नगरी और इस पिछड़े प्रमंडल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना जाएगा। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाए। कहा कि 20 हजार कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आवश्यक तैयारी कर लें। आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने मोदी के नेतृत्व में अपना देश सामरिक, राजनीतिक व कूटनीतिक दृष्टि से विश्व स्तर पर ताकतवर बना है। देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी पर नाज है। लेकिन मुट्ठी भर लोग उनके निर्णय और ठोस कदम को पचा नहीं पाते हैं। उनके पेट में दर्द होने लगता है। मौके पर परमानंद ठाकुर, देबू पोद्दार, अशोक हजारी, रूसी लाल राणा, मुखिया रंजीत राय, नंदकिशोर तूरी, रमेश टुडू, महेंद्र प्रसाद राणा, मनोज मरांडी, जय नाथ मंडल, दिनेश यादव समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।