Bharat TV News | "The Right Path to Journalism"

"सच वही जो हम दिखाएं"

दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में शनि देव मंदिर निर्माण के लिए रखी गई आधारशिला

BHARATTV.NEWS; CHITRA : स्थानीय दुखिया बाबा शिव मंदिर प्रांगण में रथ यात्रा के अवसर पर शुक्रवार को शनि देव महाराज की मंदिर निर्माण को लेकर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पूर्व विस अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता ने निर्माण की विधिवत आधारशिला रखी।
जिक्र के काबिल यह है कि दुखिया बाबा शिव मंदिर परिसर को धर्म और अध्यात्म केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में यज्ञ समिति ट्रस्ट के सदस्य लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण कराने के बाद राम दरबार का भी निर्माण कराया गया। मंदिरों की श्रृंखला तैयार करने के लिए उसकी अगली कड़ी में शनि देव मंदिर निर्माण जुट गई है। आचार्य सुभाष पांडेय ने वैदिक विधान से यजमान पप्पू भोक्ता को धूप दीप नैवेद्य अक्षत चंदन पुष्प समेत अन्य पूजा सामग्रियों के साथ वास्तु देवता पूजन, भूमि पूजन, पंच देवता पूजन आदि सभी रस्मों को पूरा कराया। पूर्व विस अध्यक्ष भोक्ता ने विधि विधान से निर्माण की नींव रखी। कहा कि वक्त पर हजारों श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। सबो की इच्छा शनि देव मंदिर निर्माण की थी। वह अब पूरी हो जाएगी। मौके पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष विवेका नारायण देव, सत्यनारायण राय, राजेश राय, अशोक प्रसाद चौधरी, शिव शंकर चौधरी, राजकमल भोक्ता, श्रीनाथ चौधरी, विनय पांडे, गंगाधर राय समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।